4. डाऊ हिल: बिना सर वाले लड़के का रहस्य (Dow Hill Headless Boy)
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग से लगभग 30 किलोमीटर दूर इंडिया का सबसे भूतिया हिल स्टेशन है डाऊ हिल। यह छोटा सा हिल स्टेशन जितना सुंदर है, रात के अंधेरे में उतना ही भयानक हो जाता है।
यह कहानी डाऊ हिल के मशहूर विक्टोरिया बॉय स्कूल की है, जो कई प्रेत आत्माओं से घिरा हुआ है। विंटर वेकेशंस में जब स्कूल तीन महीनों के लिए बंद रहता है, तब आसपास रहने वाले लोगों ने कई अजीबोगरीब आवाजें सुनी हैं।
एक बार विक्टोरिया स्कूल का एक स्टूडेंट, ईशान (बदला हुआ नाम), शाम को लाइब्रेरी में बुक रिटर्न करके अपने हॉस्टल की तरफ जा रहा था। अचानक उसे किसी के कदमों की आवाज आने लगी और उसे लगा कि कोई उसके साथ-साथ चल रहा है। तभी पीछे से किसी ने उसका नाम पुकारा, “ईशान… ईशान…”
वह तुरंत पीछे मुड़ा, पर कॉरिडोर खाली था। उसकी नजर कॉरिडोर के एक कोने पर पड़ी, जहां उसे एक काले लिबास में खड़ा कोई लड़का दिखा। ईशान को लगा कि उसके दोस्त उसे डरा रहे हैं। गुस्से में वह उस लड़के की तरफ बढ़ा, जैसे ही वह उसके पास पहुंचा, वो लड़का स्कूल के पास वाले जंगल में भाग गया।
ईशान भी उसके पीछे-पीछे उस जंगल में चला गया। शाम ढल चुकी थी और जंगल में अंधेरा हो गया था। ईशान जंगल में काफी अंदर तक आ गया था। अचानक, किसी ने ईशान के कंधे पर हाथ रखा, जिससे वह बुरी तरह डर गया।
वहां एक लकड़ी काटने वाला मजदूर खड़ा था। उसने ईशान को सलाह दी कि यह जगह ठीक नहीं है और इतनी रात में उसे यहां नहीं घूमना चाहिए। ईशान घबरा गया और स्कूल की तरफ वापस जाने लगा।
जाते-जाते उसे फिर वो लड़का दिखा। ईशान ने सोचा कि अब वह उस लड़के को नहीं छोड़ेगा। उसने एक झटके में अपना बैग उस लड़के के सर पर दे मारा, लेकिन उस लड़के पर कोई असर नहीं हुआ।
वो लड़का जब गुस्से में फरहान की तरफ मुड़ा, तब ईशान के पसीने छूट गए। उस लड़के का सर कटा हुआ था! यह देखकर ईशान स्कूल की तरफ भागा। वो सर कटा लड़का भी उसके पीछे-पीछे आने लगा।
ईशान बुरी तरह डर गया था और जैसे तैसे वह अपने स्कूल पहुंचा और उसकी जान में जान आई। लेकिन तभी एक बार फिर उसे अपना नाम सुनाई दिया, “ईशान…”
देर रात स्कूल के सिक्योरिटी गार्ड ने ईशान को बेहोशी की हालत में कॉरिडोर में पाया। जब उसे होश आया तो उसने पूरा किस्सा बताया। ईशान तो बच गया, पर कहते हैं कि वह सर कटा लड़का डाऊ हिल के पहाड़ी जंगलों में आज भी घूमता है। कई लकड़ी काटने वाले मजदूर उसे देखकर अपना दिमागी संतुलन भी खो चुके हैं। यह डाऊ हिल की एक खौफनाक real horror story है।





