5. डाऊ हिल की डेथ रोड (The Death Road of Dow Hill)
यह कहानी एक पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर, सारा (बदला हुआ नाम) की है, जिसने डाऊ हिल के रहस्यों को उजागर करने का फैसला किया था। वह सुबह ही वहां पहुंच गई और लोकल लोगों से बात की। डाऊ हिल का नाम सुनते ही लोकल्स के चेहरे का रंग उड़ गया। उन्होंने बताया कि उसे वहां बिना सर वाले भूत और एक बूढ़ी औरत से खतरा हो सकता है।
शाम होते ही, सारा हैंडीकैम लेकर डेथ रोड पर पहुंच गई। उस जगह पर उसे अचानक बहुत ठंड लगने लगी। चलते हुए उसने रोड की डिटेल्स डिस्क्राइब की, तभी उसके पैरों में कुछ फंसा और वह गिर गई। रोड के दोनों तरफ घना जंगल था।
सारा ने उठकर अपने कपड़े झाड़े और जैसे ही पीछे मुड़ी, उसने देखा उसके पैर किसी टहनी पर नहीं, बल्कि किसी और के पैरों से टकराए थे। वह बुरी तरह घबरा गई। देखते-देखते, उन नीले पैरों को कोई अंधेरे में घसीटता हुआ जंगल की तरफ ले गया।
यह देखने के बाद सारा को यकीन हो गया कि डाऊ हिल का भूतिया होने का टैग सच है। वह आगे बढ़ी। आगे उसे एक बूढ़ी औरत रोड को पार करती हुई जंगल में जाती दिखी। सारा ये सब रिकॉर्ड कर रही थी।
अचानक उसके कान में एक आवाज आई, “सारा, वापस चली जाओ…”
यह सुनकर उसके रोंगटे खड़े हो गए। पर वह आगे बढ़ती जा रही थी, उस बिना सर वाले लड़के की तलाश में। रास्ता छोटा होता जा रहा था और जंगल बेहद घना। ठंड बहुत बढ़ गई थी। सारा ने डिसाइड किया कि वो थोड़ी दूर और जाकर वापस लौट जाएगी।
वापस मुड़ते ही उसे एक जोर की आवाज आई, “ए…”
उसने बाई तरफ देखा तो काले घने जंगल में से दो लाल आँखें उसे घूरती हुई दिखीं! यह देखते ही सारा चीख पड़ी और वहां से भागकर बाहर जाने लगी। दौड़ते हुए उसे अपने पीछे किसी के भागने की आवाज आने लगी, पर उसने मुड़कर पीछे नहीं देखा। उसके कानों में अजीब-अजीब आवाजें गूंज रही थीं।
सारा भागती रही और कुछ ही देर में वह डेथ रोड से बाहर आ गई। वह घबराई हुई थी, पर खुश थी कि सब कुछ उसके हैंडीकैम में रिकॉर्ड हो गया था।
एमी अगले दिन की फ्लाइट थी और उस रात उसने अपना हैंडीकैम टेबल पर ही रख दिया और सोने चली गई। करीब एक घंटे बाद, सारा के कानों में फिर से कुछ आवाज आई।
उसने आँखें खोली तो उसके सामने बिना सर वाला भूत खड़ा था! उसने सारा के हैंडीकैम को पकड़ रखा था और देखते ही देखते उसमें आग लग गई! सारा को उस साए की जोर-जोर से हंसने की आवाज आ रही थी। साया एमी के पास से एक फ्लैश की तरह गुजरा और एमी बेहोश हो गई।
सुबह होटल मैनेजमेंट ने उसे उठाया। सारा ने उन्हें सब कुछ बताया। एविडेंस ना होने की वजह से, जब एमी ने वापस लौट कर यह बात अपने फॉलोअर्स को बताई तो उसे मिक्स्ड रिस्पांस मिला। कुछ उसकी कहानी को झूठा कहने लगे और कुछ को उसकी बात पर यकीन भी हुआ। यह डाऊ हिल की एक और real horror story है जिसने लोगों को डरा कर रखा है।





